हिंदी पत्रकारिता दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने बांध शमां
शामली, जून 2 -- शामली। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिसर में प्रसिद्ध कवि प्रदीप मायूस के संयोजन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर सहित विभिन्न जनपदों से आए कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य चंचल शर्मा एवं वरिष्ठ समाजसेवी यशपाल पंवार ने किया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी साहित्य भारती शाखा, शामली के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर फारूक बिजनौरी को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए पद्मश्री बशीर बद्र अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी गजलें प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के आयोजक एवं संचालक प्रदीप मायूस ने साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.