हिंदी छात्र परिषद के शिवम अध्यक्ष और प्रियंका बनी उपाध्यक्ष
सोनभद्र, सितम्बर 3 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी छात्र परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति कुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देकर उनमें अध्ययन, अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करना जरूरी है। परिषद के गठन में सर्वसम्मति से एमए तृतीय सेमेस्टर के शिवम कुमार को अध्यक्ष और प्रियंका यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। एमए प्रथम सेमेस्टर के लवकुश कुमार को सचिव तथा सिजनी को उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं मौजम्म, उमिला, मोहित कुमार और निशा जायसवाल को छात्र-छात्रा प्रतिनिधि बनाया गया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: भाऊराव देवरस पीजी कालेज में छात्र परिषद का गठन महाविद्यालय के प्राचार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.