सहारनपुर, मार्च 16 -- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन हिंदी और गणित के कुछ सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझा दिया। परीक्षा देकर बाहर निकले कई अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर थोड़ा कठिन रहा और कुछ सवालों को हल करने में काफी समय लग गया। रविवार को जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित हुई। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई और सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि हिंदी और गणित के कुछ प्रश्न ऐसे थे, जिनमें उन्हें काफी देर तक सोचना पड़ा। हालांकि बाकी प्रश्...