मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी आज से शुरू होकर 12 मार्च तक संचालित होंगी। जिले में परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष जनपद में 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 56,163 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 29,151 तथा इंटरमीडिएट के 27,012 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का आगाज आज से हिंदी विषय के साथ हो रहा है। 10वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा सभी 72 केंद्रों पर सुबह साढ़े आठ बजे से 11:45 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली में 12वीं की परीक्षा दोपहर दो बजे से 5:15 तक चलेगी। जिले में 20 से अधिक परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जिनमें अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। इन केंद्रों पर विशेष निगरानी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.