हिंदी के वैश्विक प्रसार लेकर बतौर अतिथि जुड़े केडी सिंह
बांदा, मई 22 -- बांदा। अंतर्राष्ट्रीय हिंदी संगठन नीदरलैंड की अध्यक्ष एवं लेखिका ऋतु पाण्डेय ने आहूत वार्ता श्रृंखला लेखक की कहानी : लेखक की जुबानी में बतौर अतिथि साहित्यकार व उप परिवाहन आयुक्त झांसी परिक्षेत्र केडी सिंह ने भारत से ऑनलाइन प्रतिभाग किया। केडी सिंह ने बताया कि इस भेंट वार्ता में हिंदी लेखन, हिंदी के वैश्विक प्रसार, और समकालीन साहित्य की दशा और दिशा पर सार्थक चर्चा के साथ साथ मेरी साहित्यिक और लेखकीय यात्रा पर भी रोचक प्रश्नोत्तरी हुई। ऑनलाइन वार्ता से जुड़े विभिन्न देशों के साहित्य प्रेमियों के अनुरोध पर अपनी कुछ कविताएं और ग़ज़लें भी प्रस्तुत कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.