सीवान, मार्च 15 -- सीवान। शिक्षा विभाग, बिहार सरकार व राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना द्वारा जारी एसओपी की नयी व्यवस्था के तहत दूसरे दिन शनिवार को जिले के सभी 19 प्रखंडों में स्थित लगभग साढ़े इक्कीस सौ सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा तीन से 8 तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा ली गई। परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में हिन्दी व उर्दू जबकि दूसरी पाली में अहिंदी भाषी विद्यार्थियों के लिए हिन्दी की परीक्षा ली गई। 3.38 लाख बच्चे हो रहे शामिल जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में नामांकित 3.76 लाख बच्चों में लगभग 3.38 बच्चे वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जबकि अपरिहार्य कारणों से लगभग 10 फ़ीसदी बच्चे परीक्षा देने से वंचित रह रहे हैं। नई व्यवस्था से पेपर लीक पर लगेगी लगाम प्रारंभिक विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.