गुड़गांव, मार्च 24 -- गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के तहत मंगलवार को 12वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा जिलेभर में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए थे। पेपर में मुख्य रूप से चार क्षेत्रों गद्य, पद्य, व्याकरण और लेखन कौशल पर फोकस रखा गया। गद्य खंड में अपठित गद्यांश के आधार पर प्रश्न पूछे गए, जिनमें समझ और विश्लेषण क्षमता को परखा गया। पद्य खंड में कविताओं से व्याख्या और संबंधित प्रश्न शामिल रहे, जो सिलेबस पर आधारित थे। लेखन कौशल में औपचारिक पत्र, निबंध और अनुच्छेद लेखन से जुड़े प्रश्न पूछे गए। निबंध के विषय समसामयिक और सामान्य रहे, जिससे छात्रों को लिखने में आसानी हुई। वहीं व्याकरण खंड में संधि, समास, अलंकार और वाक्य सुधार जैसे प्रश्न शामिल थे, जिनमें कुछ सवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.