मुरादाबाद, मार्च 2 -- जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को हाईस्कूल (दसवीं) की हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई। हिंदी का प्रश्नपत्र देखकर अधिकांश परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। छात्रों ने पेपर को संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित बताया। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र में न तो कोई कठिन सवाल था और न ही सिलेबस से बाहर का प्रश्न पूछा गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर छात्रों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। परीक्षा का तनाव खत्म होते ही माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। परीक्षार्थी आर्यन कुमार ने बताया कि हिंदी का पेपर काफी आसान था। प्रश्न सीधे और समझ में आने वाले थे। सना परवीन न...