आरा, मार्च 17 -- आरा। अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में गौसगंज आरा स्थित एसएन मेमोरियल ने एक बार फिर अपनी शिक्षा और उत्कृष्टता के उच्च मानक को साबित किया है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालयकी ओर से संचालिका डॉ. स्मिता सिंह को बेस्ट प्रधानाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्कूल की शिक्षिका पुतुल कुमारी और अन्नू कुमारी को उनके विशिष्ट योगदान के लिए विशिष्ट योगदान अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. स्मिता सिंह के नेतृत्व में स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे स्कूल ने स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल प्रशासन ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.