हिंदी अनुवादक के 84 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू
प्रयागराज, अप्रैल 23 -- कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 14 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई, जबकि आवेदन में संशोधन के लिए 19 से 20 मई तक का समय दिया गया है। कंप्यूटर आधारित पहले चरण की परीक्षा अगस्त से सितंबर के बीच होने की संभावना है। इसके तहत जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के 84 पदों पर भर्ती की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.