बगहा, अक्टूबर 3 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता। बीआरबीयू मुजफ्फरपुर के पीजी सत्र 2024-26 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान शनिवार को ईश्वरशांति परीक्षा केंद्र का विवि द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर सह सेनुअरिया महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संचालित हो रही परीक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया।

परीक्षा व्यवस्था की जांच ऑब्जर्वर ने परीक्षा केंद्र में साफ-सफाई, सुव्यवस्थित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल तथा सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं संचालित पाई गईं। वहीं,द्वितीय पाली की परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में त्र...