हिंदीसेवी केशरीनारायण त्रिपाठी का निधन
वाराणसी, जुलाई 29 -- वाराणसी, संवाददाता। जाने-माने हिंदी सेवी डॉ. केशरी नारायण त्रिपाठी का मंगलवार की देर रात निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। गत रविवार को ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा चुकी। डॉ. केशरी नारायण त्रिपाठी का जन्म एक जून , 1937 को चंदौली जिले के रामपुर ग्राम में हुआ था। सैयदराजा से 1953 में इंटरमीडिएट करने के बाद वाराणसी के डीएवी डिग्री कॉलेज से स्नातक किया। फिर 1962 में काशी विद्यापीठ से हिंदी में एमए की डिग्री हासिल की। 1964 में बीएचयू से हिंदी में पीएचडी की। इसी दौरान 1963 में बलिया से बीएड. भी कर लिया। 1964 से 1975 तक काशी की नागरीप्रचारिणी सभा में अपनी सेवाएं दीं। 1975 से वे प्रयाग स्थित हिंदी साहित्य सम्मेलन से जुड़े रहे। 2016 मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.