हिंदी, अंग्रेजी, गणित और ईवीएस विषयों के लिए तय किए जा रहे नए अधिगम लक्ष्य और दक्षताएं
लखनऊ, जून 7 -- निपुण भारत मिशन में परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा पांच तक के बच्चों को अब हिंदी, अंग्रेजी व गणित के साथ पर्यावरण की भी शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित के साथ पर्यावरण अध्ययन (ईवीएस) विषयों के लिए नए लक्ष्य व दक्षताएं तय की जा रही हैं। इसे 20 जून तक तय करते हुए मंजूरी के लिए रखा जाएगा।प्रदेश में निपुण भारत मिशन को शिक्षा सुधार का मजबूत आधार बन चुका है। निपुण 2.0 के माध्यम से सरकार आधारभूत शिक्षा सुधार को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रही है। कक्षा 3 से 5 तक मिशन के विस्तार से बच्चों की सीखने की निरंतरता मजबूत होगी, विषयगत समझ बेहतर होगी और विद्यालयों में परिणामों को नई गति मिलेगी।कार्ययोजना के तहत हिंदी और गणित विषयों के लिए प्रारूप अधिगम लक्ष्य तैयार कर लिए गए हैं। आगामी चरण में अंग्रेजी और ईवीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.