रांची, जनवरी 24 -- रांची, संवाददाता। हिंदपीढ़ी श्री महावीर मंडल की ओर से गोपाल मार्ग स्थित बंशी चौक में मां सरस्वती की पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। श्री महावीर मंडल, रांची के पूर्व मंत्री शंकर प्रसाद ने जानकारी दी कि यहां वर्ष 1940 से निरंतर सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को अनुष्ठान के बाद विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में अर्जुन राम, करण वर्मा, महावीर ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, अनुष्का पांडे, अनन्या पांडे, चांदनी पांडे, महेंद्र वर्मा, सुनीता देवी, प्रिया और संजय ठाकुर सहित अन्य योगदान दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.