हिंद, विवेक अकादमी और यूपी कॉलेज की जीत
वाराणसी, जून 20 -- हिंद, विवेक अकादमी और यूपी कॉलेज की जीत वाराणसी। छावनी स्थित मल्टीपरपज मैदान पर 5- ए साइड हॉकी में शुक्रवार देर रात तक मैच चला। आयोजन सचिव नौशाद ने बताया कि पहले मैच में यूपी कॉलेज की टीम ने भदोही को 2-1 से हराया। विजेता टीम के आदित्य पाल ने दो गोल दागे। दूसरे मैच में हिंद अकादमी ने कैंट स्टार क्लब को 3-2 से हराया। विजयी टीम के प्रियांशु मौर्या, कौशल और विनय ने गोल किया। तीसरे मैच में विवेक अकादमी ने अमन को 2-1 से हराया। विजयी टीम के अभिषेक सिंह ने दो गोल दागे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.