शामली, अगस्त 14 -- हिंड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीआरपी ने नई पहल शुरू की है। डीजी रेलवे के निर्देशों के तहत स्टेशन पर सामाजिक रूप से सक्रिय एवं जिम्मेदार 10 स्थानीय नागरिकों को 'रेलवे मित्र' के रूप में नामित किया गया है। हिंड रेलवे स्टेशन के लिए नामित 'रेलवे मित्रों' में शहजाद राणा, डॉ. गुफरान, वेद प्रकाश, नितिन पाल, सादिक अली, मोहम्मद रिजवान, जय भगवान, इस्माइल राव, पप्पन कश्यप और नदीम राणा नाम शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को स्थानीय स्तर पर तत्काल सहयोग उपलब्ध कराने के साथ-साथ पुलिस और आमजन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। 'रेलवे मित्र' स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की जानकारी यात्रियों को देंगे। इसके अलावा दुर्घटना, चोरी, किसी ...