टिहरी, दिसम्बर 18 -- मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस ने ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने साथ ही पुतला दहन भी किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष असवाल ने कहा कि भाजपा सरकार का यह निर्णय रोजगार के अधिकार कानून को कमजोर करने का है। भारत के लोक कल्याणकारी कानून से महात्मा गांधी का नाम व उनके मूल्यों को मिटाने की एक सोची समझी राजनीतिक चाल है। मनरेगा योजना यूपीए सरकार द्वारा बनाई गई एक ऐसी योजना थी, जिससे गरीब से गरीब व्यक्ति को एक साल में 100 दिन का गारंटी रोजगार मिलता था। पिछले कुछ वर्षों से मनरेगा को खत्म करने की साजिश केंद्र सरकार द्वारा की जाती रही है। तीन-तीन साल से ग्राम सभाओं में मनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.