हिंडाल्को में उत्साहपूर्वक मनाया गया सीए दिवस
सोनभद्र, जुलाई 2 -- रेणुकूट। देशभर की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में से एक हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट में भी सीए दिवस पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। प्रशासनिक भवन के हॉल नंबर-2 में आयोजित इस कार्यक्रम में कंपनी के वित्तीय तंत्र की रीढ़ माने जाने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिंडाल्को के क्लस्टर हेड समीर नायक एवं क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी औद्योगिक इकाई की सफलता में वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, और इस दिशा में सीए का योगदान अमूल्य है। उन्होंने कहा कि हिंडाल्को की निरंतर प्रगति और स्थिरता के पीछे हमारे सीए साथियों की मेहनत, विशेषज्ञता और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसे शब्दों में पूरी तरह व्यक्त नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.