लोहरदगा, सितम्बर 30 -- लोहरदगा, संवाददाता।हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड खान प्रभाग लोहरदगा के सीएसआर के सहयोग से टीबी उन्मूलन अभियान के तहत सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएम निक्षय मित्र के तहत इलाजरत 41 टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार की किट वितरित की गई। पोषण किट वितरण से पूर्व हिंडाल्को सीएसआर के पदाधिकारियों ने मरीजों एवं उनके परिजनों को टीबी उन्मूलन को लेकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। मरीजों को टीबी से बचाव, पौष्टिक आहार, नियमित दवा लेने और निर्धारित अवधि तक उपचार पूरा करने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।हिंडाल्को सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार ने कहा कि टीबी से पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार भी महत्वपूर्ण है। मरीजों को उप...