लोहरदगा, जून 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। खनन क्षेत्र सेरेंगदाग़ व बिमरला में हिंडाल्को सीएसआर टीम द्वारा तंबाकू निषेध पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- एम्स देवघर : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यशालाकार्यक्रम की जानकारी मौके पर खनन कर्मियों, ट्रक चालकों एवं हिंडाल्को के अधिकारियों की उपस्थिति में तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ में सामूहिक रूप से सबों ने शपथ लेकर तंबाकू के सेवन से बचने का संकल्प लिया एवं दोहराया कि तंबाकू एवं इससे उत्पादित सामग्रियों के सेवन से परहेज करेंगे। साथ ही जो इसका एवं अन्य उत्पादों का सेवन करते हैं वे इसे छोड़ने का पूरा कोशिश करेंगे। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस:निकाली जागरूकता रैली, तंबाकू से दूर रहने का दिया संदेशप्रबंधकों क...