गुमला, मई 16 -- गुमला, संवाददाता। जिले में खनन गतिविधियों की निगरानी को लेकर प्रशासन सक्रिय है। उपायुक्त के निर्देश पर गुमला एसडीओ राजीव नीरज की अध्यक्षता में जिला खनन पदाधिकारी, विशुनपुर सीओ , थाना प्रभारी गुरदारी और खनन निरीक्षक की संयुक्त टीम ने हिंडाल्को कंपनी के गुरदारी स्थित खनन पट्टा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंपनी के महाप्रबंधक, खान प्रबंधक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने खनन क्षेत्र का विस्तृत जायजा लेते हुए अनुमोदित खनन योजना,पर्यावरणीय स्वीकृति और विस्फोटक कार्यों के नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया गया।संयुक्त टीम ने खनन कार्य पूर्ण हो चुके क्षेत्रों में लैंड रिक्लेमेशन और बैकफिलिंग कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दि...