लातेहार, मई 24 -- चंदवा प्रतिनिधि। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की चकला कोल माइंस प्रबंधन ने सीएसआर के तहत चकला के अरंडियाटांड गांव में शनिवार को चकला कोल माइंस के सीएसआर हेड प्रकाश साहू व अनुनय कुमार ने फीता काट कर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य माइनिंग प्रभावित क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं को निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें कपड़ों की कटिंग, डिजाइनिंग और सिलाई के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी, ताकि प्रशिक्षण के बाद महिलाएं खुद का रोजगार शुरू कर सकें। इस पहल से न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर मिलेगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। यह भी पढ़ें- प्रोजेक्ट आंचल के लिए हिंडाल्को चकला ...