गुमला, अप्रैल 24 -- गुमला, संवाददाता। गुमला में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए हिंडालको ने सीएसआर फंड से दो उभरती तीरंदाजी खिलाड़ियों को आर्चरी सेट प्रदान किया गया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने स्नेहा डेमटा और अनुराधा तिर्की को आर्चरी सेट वितरित कर सम्मानित किया। मौके पर अपर समाहर्ता ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराने की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होती हैं।कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। साथ ही हिंडालको कंपनी के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.