हिंडालको चकला कोल माइंस में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रह
लातेहार, जून 16 -- चंदवा प्रतिनिधि। सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत हिंडालको चकला कोल माइंस द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 35 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में चकला पंचायत की मुखिया रंजीता एक्का ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। शिविर में हिंडालको कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्त संग्रहण का कार्य लातेहार ब्लड बैंक केंद्र की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, कर्मियों ने किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.