बागपत, जुलाई 13 -- बागपत। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से हरसिया गांव जंगल में सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है। सब्जी की फसल तो अत्याधिक पानी भरने से बर्बाद हो चुकी है। किसानों ने उच्च अधिकारियों से फसल क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के चलते हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। हरसिया गांव जंगल में तो नदी का पानी किसानों की सैकड़ों बीघा फसल में घुस चुका है। किसान योगेश की आठ बीघा धान, राधे की दस बीघा गन्ना, सुशील की तीस बीघा धान, तिलकू की 6 बीघा धान, मुकेश और बाबी की 50 बीघा धान, सुगन की 32 बीघा ज्वार की फसल पानी से लबालब हो गई है। यह भी पढ़ें- Meerut News: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की बढ़ी चिंता, कई खेतों में भरा पानी इसके अलावा कई अन्य किसान...