गाजियाबाद, मार्च 17 -- गाजियाबाद में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन से राजनगर एक्सटेंशन होते हुए मेरठ रोड तक पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ हरियाली भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए गाजियाबाद नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन से राजनगर एक्सटेंशन से होते हुए मेरठ रोड तक बड़ी संख्या में लोग पैदल चलते हैं। सुबह और शाम पैदल चलने वालों की संख्या ज्यादा रहती है। निगम ने लोगों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ बनाने की योजना तैयार की है। फुटपाथ के अलावा जगह-जगह पौधे और घास भी लगाई जाएगी। सड़क किनारे हरियाली बढ़ने से क्षेत्र की खूबसूरती बेहतर होगी, साथ ही पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। निगम का उद्यान विभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.