गाज़ियाबाद, मार्च 13 -- -विजयनगर थाना क्षेत्र में नदी के अंदर करीब दस पशुओं के अवशेष मिले गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हिंडन में करीब दस प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे पशु सेवकों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सैंप लेकर अवशेषों का अंतिम संस्कार कराया। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।विजयनगर थानाक्षेत्र के चरण सिंह कॉलोनी में रहने वाले पवन तोमर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले कई वर्षों से पशु सेवा और उनके संरक्षण का कार्य कर रहे हैं। दस मार्च की शाम करीब छह बजे उन्हें सूचना मिली कि सजवान नगर के पास हिंडन में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष पड़े हुए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो नदी के किनारे करीब दस प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष थे। इसके बाद उन्होंने सूचना...