हिंडन पुल के पास बस-पिकअप की भिड़ंत, चालक घायल
मेरठ, जून 4 -- सरधना-बिनौली रोड पर हिंडन नदी पुल के पास गुरुवार को बस और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट के आरोपों से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। मामले को लेकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। इसी दौरान कहासुनी और मारपीट की बात भी सामने आई, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, घटना की सूचना पर घायल चालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से चला गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। हादसे को लेकर रोड पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.