गाजियाबाद, अप्रैल 30 -- गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार को वसुंधरा और इंदिरापुरम से जोड़ने के लिए हिंडन नदी पर पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। आवास एवं विकास परिषद की लखनऊ मुख्यालय में बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में 51 करोड़ की लागत वाले इस पुल के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। प्राइम लोकेशन पर बसी सिद्धार्थ विहार योजना से एनएच-9 के जरिये दिल्ली, मेरठ, हापुड़ और नोएडा की सीधी कनेक्टिविटी है। हालांकि, वसुंधरा, इंदिरापुरम, राजनगर एक्सटेंशन की ओर आने के लिए वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। हिंडन बैराज पर अभी सिर्फ एक लेन का पुल है, जिससे गुजरने में रोजाना जाम से जूझना पड़ता है। इसीलिए परिषद ने यहां दूसरा पुल बनाने का प्रस्ताव बनाया था। अब हिंडन बैराज पर 4 लेन का नया पुल बनाने का रास्ता साफ हो गया है, जो इस इलाके को वसुंधरा और इंदिराप...