बागपत, अप्रैल 22 -- बिनौली। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर मंगलवार देर रात कार में अचानक आग लग गई। कार सवार दो युवकों ने समय रहते निकलकर जान बचाई। सूचना पर थाना बिनौली व सरूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मार्ग पर दोनों तरफ बेरिकेडिंग कर आवागमन रुकवाया। रंछाड गांव निवासी अजीत पुत्र चरण सिंह अपने दोस्त पुष्पेन्द्र के साथ मंगलवार दोपहर अपनी कार आई-10 से मेरठ शादी समारोह में गया था। रात लगभग 12 बजे दोनों शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। बरनावा गांव से पहले हिंडन नदी के पुल पर अचानक कार के बोनट से धुआं निकलना शुरू हो गया। दोनों युवकों ने आनन फानन में कार पुल पर रोककर तुरंत गाड़ी से उतर गए। यह भी पढ़ें- चलती कार बनी आग का गोला, दो युवकों ने कूदकर बचाई जान उनके नीचे उतरते ही गाड़ी मे आग लग गई। इससे पहले वह कुछ कर पाते पूरी गाड़ी आग का गोला बनकर धू-धू कर ज...