गाज़ियाबाद, जनवरी 15 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हिंडन को दूषित होने से बचाने के लिए शहर के चार बड़े नालों पर काम किया जाएगा। आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञ हिंडन में गिरने वाले नालों के पानी को कैसे शोधित किया जाए इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रहे हैं। रिपोर्ट एक सप्ताह में नगर निगम को मिलने की उम्मीद है। इसके बाद हिंडन में गिरने वाले चार नालों पर काम शुरू होगा। हिंडन नदी सहारनपुर से शुरू होकर गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में यमुना में मिल रही रही है। सहारनपुर से नोएडा तक नदी के दोनों तरफ 500 से ज्यादा छोटी और बड़ी फैक्टरी हैं। कई फैक्टरियों का दूषित पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। गाजियाबाद शहरी क्षेत्र के सात नाले नदी में गिर रहे हैं। एसटीपी भी सही काम नहीं कर रहे। इस कारण पानी शोधित नहीं हो पाता। ऐसे में हिंडन नदी दूषित हो रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.