हिंडन के नए पुल को जोड़ने का काम शुरू, नोएडा-ग्रेटर नोएडा को मिलेगी रफ्तार; लाखों लोगों तक लाभ
ग्रेटर नोएडा, जुलाई 12 -- नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच आवाजाही को सुगम बनाने के लिए हिंडन पर बने नए पुल को जोड़ने के लिए 200 मीटर की दूरी में सड़क बनाने में आ रही बाधा दूर होने के बाद प्राधिकरण ने इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। फिलहाल मिट्टी डालने का काम किया जा रहा है। इस परियोजना के चार माह में पूरा होने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा के एलजी गोलचक्कर से नोएडा सेक्टर-145-146 को सीधे जोड़ने की परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। हिंडन पुस्ता के उस पार यानी नोएडा की तरफ 700 मीटर लंबी सड़क में से लगभग 200 मीटर की दूरी में जमीन न मिलने की वजह से सड़क का काम अधर में अटका हुआ। परियोजना के रास्ते में आ रही दो खसरा नंबर की जमीन नहीं मिल पा रही थी। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम के मुताबिक किसान से सहमति लेकर उक्त स्थान पर मिट्टी डालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.