हैदराबाद, अप्रैल 14 -- सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के कप्तान ईशान किशन ने आईपीएल 2026 में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 57 रन से शिकस्त देने के बाद डेब्यूटेंट तेज गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब हुसैन की तारीफ की। हिंगे और शाकिब ने अपने डेब्यू मैच में चार-चार विकेट झटके। 'प्लेयर ऑफ द मैच' हिंगे ने अपने पहले ओवर में ही तीन विकेट चटकाकर आईपीएल का नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को खाता खोले बिना आउट किया। किशन की 44 गेंदों में 91 रन की पारी से सनराइजर्स ने छह विकेट पर 216 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई।'हमने कहा कि खुलकर खेलें और...' ईशान किशन ने हैदराबाद के मैदान पर जीत के बाद टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि यह जीत टीम के लिए महत्वपूर्ण रही औ...