अररिया, जून 12 -- रानीगंज। शनिवार को 11 केवी हिंगवा फीडर में पेड़ पौधा का छटाई एवं अन्य मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। जिस कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र खजुरी से निकलने वाले 11केवी हिंगवा फीडर में सुबह 09 बजे से लेकर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति तीन घंटे के लिए बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से अनुरोध है की अपने दैनिक कार्य को समय पर कर ले। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता, रानीगंज निशांत कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...