मधेपुरा, दिसम्बर 28 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। जिले में पिछले एक सप्ताह से जारी शीतलहर व कड़ाके की ठंड से जनजीवन की रफ्तार धीमी हो गयी है। पछुआ हवा के साथ हाड़ कंपकपा देने वाली ठंड के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण ठंड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि शुक्रवार को दिन में एक दो घंटे धूप के दर्शन तो हुए। लेकिन धूप में गर्मी नहीं रहने के कारण ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली। शनिवार को अहले सुबह से मौसम का मिजाज कुछ अलग रहा। भीषण शीतलहर के साथ वातावरण में कोहरा का प्रकोप लोगों को घर में दुबके रहने को विवश कर दिया। बढ़ी कनकनी से आमलोगों का कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है। शाम ढलते ही बाजार में लोगों की आवाजाही कम हो जा रही है। सड़कों पर छायी वीरानगी के बीच इक्के दुक्के लोग न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.