धनबाद, जून 15 -- धनबाद। हाड़ी समाज पुराना स्टेशन ग्राम शाखा में रविवार को पगड़ी रस्म सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर दो बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोग और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित हुए। समारोह के दौरान सर्वसम्मति से चयनित नई ग्राम कमेटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को पारंपरिक रूप से पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हें शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा स्व. किशोरी हाड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए किया। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में पाजू हाड़ी को ग्राम शाखा का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह भी पढ़ें- सुड़ी समाज कल्याण समिति के संगठनात्मक विस्तार के लिए बैठक इसके अलावा शिवचरण हाड़ी सचिव, सिकंदर हाड़ी कोषाध्यक्ष तथा बाबू हाड़ी...