दरभंगा, जून 20 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में चल रहे पुस्तक मेले के तीसरे दिन शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। समय इंडिया (ट्रस्ट), नई दिल्ली, पुस्तक मेला समिति (रजि.), नई दिल्ली एवं प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन (प्राण), रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय दरभंगा पुस्तक मेले के समापन रविवार को होगा। दिनभर पुस्तक प्रेमियों ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर अपनी पसंद की पुस्तकों की खरीदारी की। शाम में कवियों ने अपने काव्य पाठ से लोगों का मन मोह लिया। कविता, गीत, गजल, मुक्तक, हास्य-व्यंग्य और शेर-ओ-शायरी से सजे इस भव्य आयोजन में श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर रचना पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही और देर रात तक साहित्यिक माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- हास्य-व्यंग्य से भावविभोर होते रहे श्रोत...