लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, संवाददाता। राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस पर मनोविज्ञान विभाग 'अभिव्यक्ति' की ओर से संगोष्ठी व स्टैंड-अप कॉमेडी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हास्य के माध्यम से खुशी: सकारात्मक मनोविज्ञान का दृष्टिकोण विषयक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला पीजी कॉलेज की ममता अंबुजनानी ने कहा कि हास्य जीवन में खुशी लाने का एक सरल और प्रभावी तरीका है। यह तनाव को कम करता है और व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। उन्होंने बताया कि हंसने से इंसान मुश्किल परिस्थितियों का सामना भी आसानी से कर सकता है। प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने कहा कि हास्य जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो व्यक्ति को सकारात्मक सोचने की प्रेरणा देता है। इसके बाद छात्राओं के बीच स्टैंड-अप कॉमेडी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.