बरेली, मार्च 9 -- एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार को नाटक तीन थे भाई का मंचन किया गया। ब्लैक पर्ल आर्ट नई दिल्ली की ओर से प्रस्तुत और अमूल सागर नाथ निर्देशित इस नाटक का नाट्य रूपांतरण अमूल सागर नाथ ने किया। हास्य के साथ यह नाटक मायानगरी के संघर्ष को प्रभावी ढंग से दिखाता है। नाटक तीन भाइयों (बड़का, मझला और छुटका) के बारे में है। यह तीनों मुरैना जिले की एक प्रसिद्ध रामलीला में अभिनय करते हैं और फिल्मों में काम कर सफल हीरो बनना चाहते हैं। उनका नाटक देखने पहुंची मुंबई की एक कास्टिंग एजेंट मंच पर आकर तीनों भाइयों की एक्टिंग की तारीफ करती है और उन्हें मुंबई आकर हीरो बनने का न्योता देती है। गुरु जी के मना करने के बाद भी तीनों भाई मुंबई जाने का फैसला कर लेते हैं। मुंबई जाने पर उनको कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई घटनाक्रम के बाद उनका अभि...