अलीगढ़, मार्च 7 -- अलीगढ़, संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक बैठक धनीपुर स्थित क्षत्रिय भवन पर हुई। अध्यक्षता डॉ शैलेंद्र पाल सिंह ने की। महानगर अध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि 8 मार्च को कमिश्नरी के सामने एक रेसीडेंसी में नव संवत्सर आगमन स्वागत एवं होली मिलन समारोह मनाया जाएगा। जिसमें कवि सम्मेलन भी होगा। मंडल अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि कवि सम्मेलन में राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली से हास्य कवि लोगों को अपनी कविताओं से गुदगुदाएंगे। जिला प्रभारी अखिलेश तोमर ने बताया की राजस्थान धौलपुर के रामबाबू सिकरवार कवि सम्मेलन का मुख्य आकर्षण होंगे। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि देश के प्रसिद्ध क्षत्रिय लोक गीत गायक उपेन्द्र सिंह राणा भी अपने गानों से युवाओं में जोश भरेंगे। इस मौके पर भावना चौहान, मीरा जादौन, अनामिका सिं...