मधुबनी, अप्रैल 24 -- रहिका,निज संवाददाता। मिथिला चित्रकला संस्थान में आयोजित स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन का कार्यक्रम देर शाम में शुरूआत हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के हास्य कवि शंभू शिखर ने मिथिला क्षेत्र के देशी चुटीले अंदाज में व्यंग्य रचना सुनाने से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। हास्य कवि ने सामयिक सामाजिक राजनैतिक घटना एवं अंधविश्वास व सामाजिक कुरितियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर काव्यात्मक प्रस्तुति दी। हास्य कवि विकास बौखल ने चुटकुले व जोक्स सुनकर श्रोताओं को लोटपोट किया। गीतकार प्रियांशु गजेन्द्र ने अपनी रचनाओं से लोगों को आनंदित किया।वीर रस के कवि कमल आग्नेय ने राष्ट्रीय भावना के संदेश के काव्यात्मक शैली से प्रभावित किया। कवियों की टीम के हास्यात्मक अंदाज में शेरों व शायरी प्रस्तुति पर तालीयां बजते रहे। कार्यक्रम का शुभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.