नैनीताल, फरवरी 28 -- बेतालघाट। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में शनिवार को हास्य कवि एवं वरिष्ठ शिक्षक राजकुमार भंडारी की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह एवं विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न भेंट किया गया। समारोह के तहत "कविता की बात चाय के साथ" कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें क्षेत्र के कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हास्य और प्रेरणादायी कविताओं पर खूब तालियां बजीं। प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक भंडारी ने लगभग 30 वर्षों तक ऊंचाकोट, धनियाकोट और बेतालघाट के विद्यालयों में सेवाएं देते हुए शिक्षा के साथ साहित्य के माध्यम से भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। अपने संबोधन में राजकुमार भंडारी ने अभिभावकों, विद्यार्थियों और सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.