हास्पिटल संचालकों पर हत्या का आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मसेनी चौराहे के पास एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के मामले में परिजनों ने कादरीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का तहरीर दी है। इसमें हास्पिटल संचालकों पर हत्या का आरोप है। हरिहरपुर राजेपुर गांव के सत्यपाल सिंह ने तहरीर में कहा कि पुत्रवधू श्वेता सिंह के गाल्ब्लेडर में पथरी बतायी गयी थी। इसके आपरेशन के लिए राजेपुर के एक क्लीनिक चलाने वाले ने पुत्रवधू को मसेनी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में 22 मई को भर्ती कराया था। 23 मई को आपरेशन थिएटर के अंदर पुत्रवधू को ले गये। पुत्रवधू को बेहोश करने के लिए कोई एनेस्थीसिया डॉक्टर मौजूद नहीं था न ही कोई सर्जन था। केवल कर्मचारियों ने आपरेशन से पहले की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुत्रवधू के चीखने चिल्लाने पर वे लोग आ गये। इस पर कर्मचारी अपने कई लोगों के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.