हाशिमपुरा में मकान में लगी आग, चार फलों के ठेलों के कैरेट जलकर राख
मेरठ, अप्रैल 5 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हाशिमपुरा स्थित आरा मशीन वाली गली, बगीचा मोहल्ला में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दिशान पुत्र इरशाद के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार मकान की गैलरी में रखे सामान से शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते वहां खड़े फलों के ठेलों के कैरेट को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से चार ठेलों के कैरेट पूरी तरह जलकर राख हो गए।स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें बढ़ती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला का कहना है कि आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.