कोडरमा, सितम्बर 30 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। त्यौहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन के लिए हावड़ा- खातीपुरा के बीच हावड़ा- खातीपुरा- हावड़ा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए मनीष सौरभ ,वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 03007 हावड़ा- खातीपुरा स्पेशल रविवार 11 अक्टूबर 26 से 29 नवम्बर 26 तक ,03008 खातीपुरा - हावड़ा स्पेशल मंगलवार 13 अक्टूबर 26 से एक दिसंबर 26 तक चलेगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन कोडरमा होते हुए चलेगी। यह भी पढ़ें- हावड़ा और खातीपुरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...