मुंगेर, अगस्त 21 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जमालपुर रेलवे स्टेशन पर सीआईबी और आरपीएफ की टीम की संयुक्त कार्रवाई हुई। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की सुबह कार्रवाई करते हुए हावड़ा से शराब लेकर जमालपुर पहुंचे एक युवक को 8.250 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद सभी शराब की बोतलों पर सेल फॉर वेस्ट बंगाल ओनली अंकित है। इस बावत सीआईबी इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा ने बताया कि एएसआई यतेंद्र पाठक एवं कांस्टेबल संजय कुमार सुमन आरपीएफ पोस्ट जमालपुर के जवानों के साथ जमालपुर स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे। गुप्त सूचना थी कि एक युवक शराब की खेप लेकर जमालपुर आ रहा है。

गिरफ्तारी का विवरण सुबह करीब 5.50 बजे ट्रेन संख्या 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या दो पर...