हावड़ा से एक करोड़ के गहने लूटकर भागे बदमाशों के तार मुजफ्फरपुर से जुड़े
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के हावड़ा से एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तार मुजफ्फरपुर से भी जुड़ रहे हैं। बिहार एसटीएफ और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त जांच में यह खुलासा हुआ है कि लूट के बाद बदमाशों के कुछ सहयोगियों ने मुजफ्फरपुर में शरण ली थी। पुलिस को लूटे गए गहनों का एक हिस्सा और गिरोह के फरार सदस्य मुजफ्फरपुर या उसके आसपास छिपे होने का अंदेशा है।
हावड़ा की ज्वेलरी दुकान में लूट हावड़ा के संकरैल थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी दुकान से बीते पांच नवंबर को 7-8 बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दुकानदार अनिमेष सामंत और अन्य लोगों को बंधक बनाकर मारपीट की। इसके बाद करीब एक करोड़ के सोने-चांदी के गहने लूटकर कार से सीधे बिहार पहुंचे थे। बंगाल पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.