कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बुधवार को चकेरी के पास महाबोधि एक्सप्रेस (12398) से गिरे सिलेंडर और अन्य सामान के मामले में आरपीएफ ने प्रतापगढ़ निवासी ओमप्रकाश मिश्र को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया। ईद औऱ रविवार के मद्देनजर आरपीएफ ने आरोपी को अंतरिम जमानत दी है। वह अब सोमवार को रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत में हाजिरी देंगे। आगे की सुनवाई अब वहीं पर होगी। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि प्रतापगढ़ निवासी ओमप्रकाश 18 को दिल्ली से घर आने को पांच किलो वाला गैस सिलेंडर (कुछ गैस) बोरी में रखकर महाबोधि एक्सप्रेस में सवार हुआ। नशे में होने की वजह से सिलेंडर रेलवे ट्रैक किनारे खंभा नंबर 1017 के पास गिर गया। पुलिस कमिश्नरेट और आरपीएफ ने सिलेंडर मालिक की तलाश शुरू की। बोरी में ओमप्रकाश मिश्र के बेटे प्...