हावड़ा-पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई स्टेशन पर ठहराव
जमुई, मई 13 -- झाझा । निज संवाददाता यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दानापुर मंडल के जमुई स्टेशन पर गाड़ी सं. 22347/22348 हावड़ा-पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का दिनांक 15.05.2026 से प्रायौगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है । जानकारी देते हुए पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि उक्त ट्रेन निम्न समय सारिणी के अनुसार जमुई में ठहरेगी। दिनांक 15.05.2026 से गाड़ी सं. 22347 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस रात 08.05 बजे जमुई स्टेशन पहुंचेगी और 08.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 09.49 बजे जमुई स्टेशन पहुंचेगी और 09.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.