हावड़ा-नतेसर स्पेशल ट्रेन से जमालपुर-भागलपुर के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
मुंगेर, अगस्त 9 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे कोलकाता ने हावड़ा और नतेसर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के परिचालन से जमालपुर, अभयपुर, सुल्तानगंज और भागलपुर के यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रेन का परिचालन 10 अगस्त 2026 से 8 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। यह जानकारी पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ सह डिप्टी जीएम (जी) शिबराम माझी ने दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 03029 हावड़ा-नतेसर स्पेशल हावड़ा से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को रात 10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1 बजे नतेसर पहुंचेगी। इस अवधि में ट्रेन के कुल 79 फेरे प्रस्तावित हैं। वहीं ट्रेन नंबर 03030 नतेसर-हावड़ा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को नतेसर से दोपहर 1:55 बजे खुलेगी और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.